अवसर से ऑर्डर तक, और ऑर्डर से भुगतान तक—हर सप्ताह एक कम-जाना नियम भाग – 7 OEM नहीं हैं… तो क्या GeM पर कारोबार नहीं कर सकते? बिना OEM की अनुमति भी उत्पाद सूची बनाने और सरकारी BID में भाग लेने का अवसर—जानिए GeM के कुछ अनजाने नियम एक युवा कारोबारी बाजार में पेन, फाइल और कार्यालय का सामान बेचता है। एक दिन उसने GeM पर सरकारी खरीद की BID देखी और सोचा—“सामान तो मेरे पास है, लेकिन मैं निर्माता नहीं हूं। क्या सरकारी बाजार में मेरे लिए भी जगह है?” जवाब दिलचस्प है—GeM पर कारोबार करने के लिए हर विक्रेता का OEM (मूल निर्माता) होना जरूरी नहीं। इसका उदाहरण मई 2026 की एसजेवीएन की एक सरकारी BID में मिलता है, जिसमें पेन, स्टेपले र, फाइल, फोल्डर और रजिस्टर जैसी कई उत्पाद श्रेणियों के सामने क्यू-4 अंकित था। आखिर यह क्यू-4 क्या है? GeM का वह नियम जिसे कई नए विक्रेता नहीं जानते GeM की चतुर्थांश नीति (Quadrant Policy) के अनुसार उत्पाद श्रेणियों को चार प्रमुख वर्गों में बांटा गया है।

क्यू-1: केवल GeM से सत्यापित OEM ही अपने उत्पाद बिक्री के लिए प्रस्तुत कर सकते हैं। क्यू-2: OEM तथा उसके पूर्व-अधिकृत पुनर्वि क्रेता भाग ले सकते हैं। पुनर्वि क्रेता निर्माता की मौजूदा उत्पादसूची से अपना बिक्री प्रस्ताव जोड़ सकता है। क्यू-3: OEM के साथ उसके पुनर्वि क्रेता को भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उत्पाद सूची बनाने का अवसर मिल सकता है। क्यू-4: सबसे रोचक व्यवस्था! यहां *OEM की अलग से अनुमति लिए बिना भी पुनर्वि क्रेता अपनी उत्पाद सूची प्रकाशित कर सकता है, हालांकि उत्पाद सूची का सत्यापन और अन्य निर्धारित नियम लागू रहते हैं। यानी छोटी दुकान चलाने वाला युवा भी उपयुक्त श्रेणी में सरकारी कारोबार शुरू कर सकता है। अपना ब्रांड है? जानिए OEM बने की प्रक्रिया यदि कोई युवा उद्यमी स्वयं उत्पाद बनाता है, तो वह GeM पर OEM बने की प्रक्रिया अपना सकता है। सबसे पहले GeM पर पंजीकरण कर संबंधित उत्पाद श्रेणी की पात्रता जांचनी होती है। जहां आवश्यक हो, वहां विक्रेता मूल्यांकन कराया जाता है।

इसमें निर्माण क्षमता, वित्तीय विवरण और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा सकती है। इसके बाद पोर्टल के उत्पाद सूची प्रबंधन अनुभाग में पंजीकृत ब्रांड, अपंजीकृत ब्रांड अथवा बिना ब्रांड वाले निर्माता के उपयुक्त विकल्प से मान्यता के लिए आवेदन किया जा सकता है। दस्तावेजों के सत्यापन और स्वीकृति के बाद संबंधित श्रेणी में OEM से जुड़ी विशेष सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं। ध्यान रहे—केवल GeM पर पंजीकरण या उद्यम प्रमाणपत्र होने से कोई संस्था अपने-आप OEM नहीं बन जाती। बिना OEM की अनुमति कारोबार? एक छिपी जिम्मेदारी भी समझिए! क्यू-4 श्रेणी में OEM की अलग अनुमति के बिना कारोबार का अवसर जरूर है, लेकिन असली और गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती। जरूरत पड़ने पर पुनर्वि क्रेता को माल की वैध खरीद और आपूर्ति शृंखला से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, क्यू-4 में खराब उत्पाद के बदले नया उत्पाद उपलब्ध कराने की वारंटी की जिम्मेदारी स्वयं पुनर्वि क्रेता की होती है।

खरीदार को इसके लिए OEM के पास जाने की आवश्यकता नहीं होती। यानी GeM अवसर के साथ जवाबदेही भी सुनिश्चित करता है। पुनर्वि क्रेता किन BID और RA में भाग ले सकता है? जिस उत्पाद श्रेणी में पुनर्वि क्रेता को वैध रूप से बिक्री प्रस्ताव देने की अनुमति है, उसे संबंधित सरकारी BID में वह तकनीकी मानक और निर्धारित शर्तें पूरी करके भाग ले सकता है। यदि BID में RA अर्थात घटती कीमत वाली ऑनलाइन नीलामी* निर्धारित है, तो तकनीकी रूप से पात्र पुनर्वि क्रेता भी लागू चयन नियमों के अनुसार उसमें भाग ले सकता है। यहां दो कम-जानी बातें और हैं। पहली: जिन निर्धारित मामलों में OEM द्वारा पुनर्वि क्रेता और उसकी उत्पाद सूची पहले से सत्यापित हैं, वहां खरीदार को दोबारा OEM का अनुमति पत्र मांगने की आवश्यकता नहीं होती। दूसदू री: यदि सामान की किसी BID में दो या अधिक पात्र विक्रेताओं की न्यूनतम कीमत समान हो जाए, तो निर्धारित परिस्थितियों में अनिवार्य RA का भी प्रावधान है।

इसलिए केवल L1 बने की नहीं, बल्कि RA के नियम समझने की भी जरूरत है। आखिरी दिन उत्पाद सूची बनाना पड़ सकता है भारी! कई नए विक्रेता सरकारी BID देखकर उसी दिन उत्पाद सूची बनाना शुरू करते हैं। जबकि GeM के प्रकाशित नियमों में उत्पाद सूची की स्वीकृति प्रक्रिया में सामान्यतः लगभग *48 घंटे* लगने की बात कही गई है। इसलिए बेहतर है कि उत्पाद सूची पहले से तैयार और स्वीकृत रखी जाए, ताकि अच्छी BID मिलने पर अवसर हाथ से न निकले। युवा उद्यमियों के लिए इस भाग की सबसे महत्वपूर्णसीख— “OEM नहीं हैं तो अवसर समाप्त नहीं। पहले अपनी उत्पाद श्रेणी, उसके नियम और BID में भाग लेने की पात्रता समझिए।” क्योंकि GeM पर विक्रेता पंजीकरण, उत्पाद सूची का प्रकाशन और BID में भाग लेने की पात्रता—तीनों अलग￾अलग चरण हैं। सरकारी बाजार में सफलता केवल सामान उपलब्ध होने से नहीं, बल्कि नियमों की सही जानकारी और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता से मिलती है।

अगली कड़ी — भाग 8 अब GeM पर सिर्फ सामान नहीं, AI, रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक भी बिक रही है! सॉफ्टवेयर विकसित करने वाले युवाओं से लेकर space-tech Startup तक— सरकारी खरीद में नवाचार के नए अवसर कहां हैं और युवा उद्यमी उनका लाभ कैसे उठा सकते हैं? अगली कड़ी में जानेंगे।