देश दर्पण संवाद। आखिर 2026 इतना तनाव और संघर्षों भरा क्यों है मित्रों जैसा कि हम सभी को विदित है कि पिछले चार-पांच वर्षों से पूरे विश्व में स्थितियां उथल￾पुथल है और विशेष करके 2026 में सत्ता परि वर्तन जनता और सरकार का आपस में संघर्ष और बहुत सारे राष्ट्रों का आपस में युद्ध देखने को मिल रहा है। आइए ज्योतिष की दृष्टि से जानते हैं कि इसके क्या कारण है और आने वाले समय में क्या स्थितियां निर्मित हो रही है। रौद्र नामक संवत्सर का प्रभाव हिंदूपंचांग के अनुसार, हिंदू नवर्षकी शुरुआत रौद्र संवत्सर के प्रभाव में हुई है। नाम के अनुरूप ही इस संवत्सर का स्वभाव उग्र, आक्रामक और विनाशकारी माना जाता है। इसके प्रभाव से वैश्विक नेताओं में कूटनीतिक समझ की कमी आती है और अहंकार के कारण बातचीत के रास्ते बंद होकर युद्ध की स्थितियां बनती हैं।

सूर्य और चंद्र ग्रहणों की कम समयावधि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जब बहुत कम दिनों के अंतराल पर सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लगते हैं, तो वह समय पृथ्वी के लिए अत्यंत अमंगलकारी माना जाता है। भले ही वह भारत में दृश्य ना हो लेकिन चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण इस वर्ष बहुत ही कम अवधि में बार-बार आए हैं प्राचीन ग्रंथों (जैसे महाभारत काल) के संदर्भों के अनुसार, ऐसे ग्रहण संयोग बड़े रक्तपात, सत्ता परि वर्तन, और जन-आंदोलनों का कारण बनते हैं। शनि राहु की युति शनि 2025 में 29 मार्च को मीन राशि पर आए थे और राहु भी इस समय मीन राशि पर थे जो की 18 में को कुंभ राशि में आए हैं इस कारण इनकी युति होने की वजह से और राहु की धनी की राशि में भ्रमण के कारण तथा शनि का कुंभ राशि पर अढैया होने के कारण या आक्रामक स्थितियां बनी है। मंगल राहु और शनि की युति होने के कारण मंगल देव 23 फरवरी से 2 अप्रैल 2026 तक कुंभ राशि में रहे, जिसके बाद वे मीन राशि में प्रवेश कर गए।

अंगारक योग का निर्माण: चूंकि राहु पहले से ही कुंभ राशि में मौजूद थे, इसलिए 23 फरवरी को मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही वहां ‘मंगल￾राहु अंगारक योग’ बन गया था। पंचग्रही योग: इस दौरान कुंभ राशि में एक बेहद दुर्लभ संयोग भी बना था, जहांशनि के स्वामित्व वाली इस राशि में मंगल, राहु, सूर्य, बुध और शुक्र पांच ग्रह एक साथ मौजूद थे। इसी वजह से फरवरी और मार्च 2026 के महीनों में वैश्विक स्तर पर काफी उथल-पुथल और तनाव देखने को मिला था। नीचे राशि कर्क राशि में स्थित मंगल और वहीं पर अपनी उच्च राशि में स्थित गुरु के प्रभाव के कारण विश्व में बन रही स्थितियों का फलादेश। अचानक सैन्य कार्रवाइयां: कर्क एक जल त्व की संवेदनशील राशि है। यहाँनीच के मंगल वैश्विक नेताओं में व्यावहारिक सोच को कम करके भावनात्मक आक्रोश और अहंकार को बढ़ाते हैं। इसके प्रभाव से सीमाओं पर अचानक गोलाबारी, हवाई हमले या परमाणु शक्ति की धमकियां बढ़ सकती हैं।

सत्तारूढ़ दलों में कलह: कई देशों में आंतरिक राजनीतिक संकट, तख्तापलट के प्रयास या सरकारों के भीतर बड़े नेताओं के बीच आपसी टकराव खुलकर सामने आ सकते हैं। 1. प्राकृतिक आपदाएं (Natural Disasters) जल और अग्नि का खतरनाक संयोग: कर्क जल त्व की राशि है और मंगल अग्नि त्व के ग्रह हैं। इन दोनों के विरोधाभास के कारण दुनिया के कुछ हिस्सों में अप्रत्याशित समुद्री तूफान, सुनामी, भारी बाढ़ या तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही की आशंका रहती है। दूसरी ओर, फै क्ट्रियों, युद्धपोतों या रासायनिक संयंत्रों में भीषण आगजनी की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। भूकंप और भूस्खलन: पृथ्वी के कारक मंगल के कमजोर होने से भूगर्भीय हलचलें बढ़ती हैं, जिसे संवेदनशील क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र श्रेणी के भूकंप और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन (landslides) देखने को मिल सकते हैं। 2.

आर्थिक और व्यापारिक जगत (Economy & Markets) बाजार में अस्थिरता: रियल एस्टेट (भूमि- भवन), निर्माण सामग्री (सीमेंट, सरिया), और शेयर बाजार (विशेषकर रक्षा, मेटल और आईटी सेक्टर्स) में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। महंगाई और आपूर्ति में बाधा: युद्ध या प्राकृतिक आपदाओं के कारण अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil), गैस और खाद्यान्न की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिसे वैश्विक स्तर पर महंगाई का दबाव बढ़ेगा। 3. सामाजिक वातावरण (Social Environ￾ment) जन-आक्रोश और विरोध प्रदर्शन: आम जनता में सरकारों या नीतियों के खिलाफ गुस्सा भड़क सकता है, जिसे कई देशों में उग्रआंदोलन, दंगे या हड़ताल जैसी स्थितियां बन सकती हैं। दुर्घटनाओंमें वृद्धि: सड़क, रेल या हवाई यातायात में मानवीय चूक या तकनीकी खराबी के कारण बड़ी दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ सकता है।

2026 में पुरुषोत्तम मास बड़ा था जो की ज्येष्ठ के महीने में आया था इसका फल वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब-जब जेठ के महीने में पुरुषोत्तम मास पड़ता है तो तो उसे वर्ष स्थितियां बहुत तनावपूर्ण रहती हैं बड़े-बड़े देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष में आपस में तनाव होता है और संघर्षकी स्थिति बनती है। 60 संवत्सर में वर्तमान में रुद्र के संवत्सर और 2026 में रौद्र नाम का संवत्सर इसका विशेष प्रभाव 2026 में है। रुद्र (शि वजी) का भाग (संवत्सर 41 से 60) नाम:इन्हें ‘प्लवंग आदि’ संवत्सर कहा जाता है। प्रभाव: इस कालखंड के स्वामी रुद्र (संहार के देवता) हैं। इसलिए इन 20 वर्षों के दौरान संसार में उथल-पुथल, बड़े बदलाव, प्राकृतिक आपदाएं, वैचारिक मतभेद और युद्ध जैसी स्थितियां अधिक देखने को मिलती हैं। वर्तमान समय (2026) की स्थिति: वर्तमान विक्रम संवत 2083 (वर्ष 2026-27) में ‘रौद्र’ संवत्सर चल रहा है, जो कि इस 60 वर्षों के चक्र का 54वाँ (54th) संवत्सर है।

चूंकि 54वाँसंवत्सर 41 से 60 के दायरे में आता है, इसलिए हाँ, इस समय जो संवत्सर चल रहा है, वह रुद्र (शि व) के ही प्रभाव क्षेत्र का संवत्सर है। यही कारण है कि इस समय विश्व भर में इतनी उग्रता और अशांति का माहौल बना हुआ है। जब यह 60 वर्षों का चक्र समाप्त होकर दोबारा पहला (प्रभव) संवत्सर शुरू होगा, तब पुनः ब्रह्मा जी का शांतिपूर्ण प्रभाव प्रारंभ होगा। अब आगे क्या होगा मित्रों आने वाले समय में लगभग 5-6 वर्षों तक तनाव की स्थितियांबनी रहने की संभावना है जब रुद्रका संवत्सर होता है तो संहार की स्थिति बनती है वैदिक धर्मग्रंथो के अनुसार कई कल में वर्तमान में जो समय चल रहा है उसके अनुसार जितने भी राजा और राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे वह सभी एक से बढ़कर एक क्रू र और हिंसक होंगे। प्रजा के ऊपर अधिक से अधिक टैक्स लगेगा जिसे प्रजा बहुत परेशान होगी एवं प्रजा में भी कुछ लोग बहुत ही दुष्ट प्रवृत्ति के होंगे जो सरकार की आंखों में धूल जोकर सिर्फ और सिर्फ जनता का ही शोषण करेंगे।

वर्तमान में बदलाव की स्थिति है और लगभग 5 वर्षों बाद जब ब्रह्मा के संवत्सर आएंगे तो संसार में शांति और नया सृजन देखने को मिलेगा आम जनमानस के लिए यही संदेश है कि कलयुग के दोषों से बचते हुए अधिक से अधिक अपनी कामनाओं को वश में करते हुए भगवान के आश्रित रहे और भगवान का भजन करें इसी से बचा जा सकता है।