नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच अब मध्य प्रदेश के इंदौर शहर तक पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया और बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इंदौर से प्रांजल नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले में हथियारों की कथित सप्लाई और हमले की पूरी योजना तैयार करने से जुड़े अहम पहलुओं की गहनता से पड़तालकर रही है। प्रांजल की गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर इंदौर से इस हमले का क्या सीधा कनेक्शन है। मुंबई पुलिस लगातार सबूत जुटाने में लगी है और उम्मीद जताई जा रही है कि संदिग्ध से पूछताछ के बाद इस साजिश से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
टाइगर श्रॉफ केस में नया मोड़: इंदौर से संदिग्ध प्रांजल हिरासत में

अगली खबर उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद आ सकते हैं साथ