इंदौर, देश दर्पण संवाद। मध्य प्रदेश में क्रिकेट की नई प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। एमपीसीए द्वारा प्रदेश के पांच शहरों— इंदौर, ग्वालियर, रीवा, सागर और नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में नए क्रिकेट सबसेंटर शुरू किए जा रहे हैं। इन सब-सेंटर्समें मुख्य रूप से 10 से 12 वर्षतक के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा, जहां उन्हें कम उम्र में ही क्रिकेट की बुनियादी तकनीक सिखाई जाएगी। एमपीसीए अध्यक्ष महान आर्यमन सिं धिया के विशेष निर्देशों के बाद ग्वालियर में पिछले ढाई साल से बंद पड़े सब-सेंटर को भी नए स्वरूप में फिर से शुरू किया जा रहा है। ग्वालियर स्टेडियम में इसके लिए आवेदन फॉर्म भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। 13 साल की उम्र तक पूरी होगी बेसिक ट्रेनिं ग इस पहल का लक्ष्य बच्चों को एक से तीन साल तक प्रशिक्षित करना है, ताकि 13 वर्षकी आयु पूरी होने तक उनका बुनियादी प्रशिक्षण पूरा हो सके।
इसके बाद ये खिलाड़ी अपनी रूचि के अनुसार किसी भी बड़ी क्रिकेट अकादमी या स्थानीय क्लब से जुड़कर अपना भविष्य संवार सकेंगे। भोपाल और आसपास के खिलाड़ियों को इसका लाभ देने के लिए नर्मदापुरम में भी जल्द ही क्रिकेट मैदान तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। पढ़ाई का भी रखा जाएगा ध्यान इस पूरी योजना को इस तरह से तैयार किया गया है कि बच्चों की स्कूली पढ़ाई बिल्कुल भी प्रभावित न हो। प्रशिक्षण अलग-अलग सत्रों में होगा; सुबह के 40 मिनट के सत्र में बच्चों की शारीरिक फिटनेस और व्यायाम पर ध्यान दिया जाएगा, जबकि शाम को स्कूल की छुट्टी के बाद खेल का अभ्यास कराया जाएगा। इस व्यवस्था में डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन को स्थानीय स्तर पर कोच, ट्रेनर और असिस्टेंट कोच की व्यवस्था करनी होगी, जबकि खेल सामग्री और अन्य सभी जरूरी सुविधाएं एमपीसीए द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। निश्चित रूप से इस पहल से छोटे शहरों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का एक शानदार अवसर मिलेगा।