भोपाल, देश दर्पण संवाद। सेलेस्टियल पार्क में 24 अक्टूबर को ‘थ्रेड्स ऑफ मध्य - डिजाइनर रनवे एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’ का आयोजन ‘व्हेयर कल्चर मीट्स लिगेसी’ थीम पर किया गया। सीमा विश्वकर्मा, खुशबू जैन एवं डॉ. चांदनी भारती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मध्यप्रदेश की हथकरघा परंपरा, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा। श्रमदान के सहयोग से आयोजित इस पहल में डिजाइनरों सीमा विश्वकर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, अनामिका मालपानी, दीक्षा साहू एवं बंटी राय ने पारंपरिक और आधुनिक फैशन का आकर्षक संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री ओम जटिया तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती मता विश्वकर्मा और सुश्री स्मृति जैन उपस्थित रहीं। आयोजन को श्री आनंद शर्मा, अधि वक्ता श्री संजय बंसल, लक्ष्मीपति के सीईओ, सुश्री प्रिया तिवारी, डॉ. जागृति अग्रवाल, महावीर ज्वेलरी, पेजेंट इंडिया कंपनी एवं श्री नवीन वर्मा का सहयोग प्राप्त हुआ।
निर्णायक मंडल में नवनीत विश्वकर्मा, अक्षय खरे, सपना गुप्ता पाटनकर, सोनू बलवाड़ा एवं चंचल सरवैया शामिल रहे। प्रति योगिता में मोहित चौधरी को ‘मध्य का सरताज’, हर्षवर्धन राठौर को ‘मिस्टर मध्य सितारा’, जयराज ठाकुर को ‘मिस्टर रैंप सम्राट’, ज़ैन को ‘शान-ए-मध्य’, डॉ. अंबर पारसिया को ‘मध्य महाराजा’ और प्रिंस द्विवेदी को ‘राजकुमार-ए-मध्य’ के खिताब से सम्मानित किया गया। विनीता यादव, पूनम चौबे सहित अन्य महिला मॉडल्स को भी विभिन्न खिताब प्रदान किए गए। समारोह में डॉ. निशा अग्रवाल को मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा शिक्षिका, लेखिका एवं प्रेरक वक्ता के रूप में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ‘थ्रेड्स ऑफ मध्य’ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, हैंडलूम और उभरती प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्णपहल है।
