सीधी। विजयादशमी के पावन अवसर पर मड़वास गढ़ी में पारंपरिक रीति -रिवाजों के साथ गद्दी एवं शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। मड़वास के राजा अभ्युदय सिंह ‘राज भैया’ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि -विधान से पूजा- अर्चना की। इसके पश्चात गढ़ी में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मड़वास रियासत के विभिन्न गांवों एवं अन्य जिलों सहित क्षेत्र से आए लोगों ने सहभागिता की। दशहरा मिलन समारोह के दौरान लोगों ने राजा अभ्युदय सिंह को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। गढ़ी में पूरे दिन पारंपरिक उत्सव और मेल￾मिलाप का माहौल बना रहा। लोगों ने एक￾दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया। दशहरे पर नीलकंठ दर्शन की मान्यता दशहरा पर्व पर गढ़ी में वर्षों से चली आ रही परंपराओं का निर्वहन किया गया। मान्यता के अनुसार, विजयादशमी के दिन राजा के दर्शन और नीलकंठ पक्षी का दर्शन शुभ माना जाता है।

समारोह में लोगों ने पारंपरिक पान और उत्सव का आनंद भी लिया। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लोगों ने राजा अभ्युदय सिंह से भेंट कर दशहरा पर्व की खुशियां साझा कीं। विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात दशहरा मिलन समारोह में धौहनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह टेकाम, मझौली जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनैना सिंह, कु समी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्यामवती सिंह सहित क्षेत्र एवं जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी गढ़ी पहुंचकर राजा अभ्युदय सिंह से मुलाकात की और विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। मड़वास गढ़ी में आयोजित यह समारोह क्षेत्र की ऐतिहासिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मेल-मिलाप का प्रतीक बना। समारोह में लोगों की सहभागिता ने दशहरा पर्व के पारंपरिक महत्व को रेखांकित किया।