भोपाल। निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश की एक रिक्त राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस सीट के लिए 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलेगी। यह राज्यसभा सीट पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के कारण खाली हुई है। इस उपचुनाव में चुने जाने वाले नए सदस्य का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा। उम्मीदवार के नाम पर दिल्ली से लगेगी मुहर इस सीट के लिए भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा, इसका अंतिम फैसला दिल्ली से तय किया जाएगा। फिलहाल राजनीतिक गलियारों में कई नामों की चर्चा जोरों पर है। संभावित उम्मीदवारों की दौड़ में पूर्व आईएस एसके संधू, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, तमिलनाडुकी पूर्व विधायक वानिती श्रीनिवासन और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया के नाम शामिल हैं।
गौरतलब है कि एसके संधू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रधान सचिव रह चुके हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने जा रहा है।
