दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनसंघ के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा किडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा रोपा गया ‘राष्ट्र प्रथम’ का छोटा सा बीज आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, और इसी का परिणाम है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। वैचारिक संघर्ष और राष्ट्रवाद की नींव: अपने संबोधन में नवीन ने आजादी के बाद के शुरुआती दौर का स्मरण करते हुए बताया कि जब त्कालीन सत्ता पश्चिमी और वामपंथी विचारधाराओं से प्रभावित होकर अपने मूल मार्ग से भटक रही थी, तब जनसंघ ने ही राष्ट्रवादी हितों की रक्षा की थी। जनसंघ ने गोवा मुक्ति संग्राम और बंगाल के हितों के लिए पुरजोर तरीके से अपनी आवाज बुलंद की थी।
3 सीटों से लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत तक का सफर: पार्टी की अभूतपूर्व राजनीतिक सफलता का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने कभी महज 3 सीटों के छोटे से आंकड़े से अपनी यात्रा शुरू की थी। आज उसी अथक संघर्ष और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है कि पार्टी ने देश में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। नारों से धरातल तक: अंत्योदय का संकल्प: पहले की सरकारों की नीतियों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में केवल ‘गरीबी हटाओ’ के नारे दिए जाते थे। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘अंत्योदय’ (समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान) की सोच को वास्तविकता में धरातल पर उतारा गया है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सफलतापूर्वक पहुंच रहा है।
