आगामी त्योहारों के उल्लास के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर स्वदेशी को अपनाने की पुरजोर अपील की है। अपने बहुचर्चित मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि त्योहारी खरीदारी करते समय हमें ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को जरूर याद रखना चाहिए। खास बात यह है कि ठीक 12 वर्षपूर्व विजयादशमी के ही पावन अवसर पर इस जन-संवाद कार्यक्रम का आगाज हुआ था। 12 साल के इस लंबे सफर को प्रधानमंत्री ने देशवासियों की भावनाओं को गहराई से समझने की एक ‘पवित्र तीर्थयात्रा’ की संज्ञा दी है। स्थानीय कारीगरों को मिले आर्थिक संबल त्योहारों की रौनक तब और बढ़ जाती है जब समाज के हर वर्ग के चेहरे पर उल्लास हो। इसी भाव को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने आग्रह किया कि लोग प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी चीजों का मोह त्यागकर मिट्टी से बनी मूर्तियां और सजावटी सामग्री खरीदें।

हमारे आस-पास के स्थानीय कु म्हार और शिल्पकार पूरी शिद्दत से इन त्योहारों का इंतजार करते हैं। हमारी छोटी सी स्वदेशी खरीदारी उनके घरों में खुशियों के बड़े दीप जला सकती है। इसके अलावा, यह कदम प्रकृति और पर्यावरण के भी पूरी तरह अनुकूल है। अंतराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय उत्पादों की गूंज स्वदेशी उत्पाद अब केवल देश की भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि वैश्विक पटल पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्जकरा रहे हैं। पीएम मोदी ने इस बात पर गर्व जताया कि भारत के छोटे शहरों और ग्रामीण अंचलों से निकले कृषि और पारंपरिक उत्पाद अंतराष्ट्रीय स्तर पर पसंद किए जा रहे हैं। उन्होंने सफलता का एक शानदार उदाहरण देते हुए बताया कि बिहार के पूर्णि या जिले का मखाना अब यूरोपीय देश ग्रीस तक निर्यात किया जा रहा है। इसी तरह कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल भी अब मालदीव पहुंच रही है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब स्थानीय उत्पादों को सही अवसर और प्रोत्साहन मिलता है, तो वे पूरी दुनिया में अपनी धाक जमा सकते हैं।

जन-भागीदारी से बदलाव का संदेश कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि ‘मन की बात’ ने हमेशा समाज की सकारात्मक और प्रेरक कहानियों को देश के सामने रखा है। इस दीवाली देशवासी एक बार फिर अपनी एकजुटता दिखाते हुए स्वदेशी उत्पादों को ही प्राथमिकता दें, ताकि त्योहारों की असली समृद्धि और खुशी देश के हर कोने और हर मेहनतकश कारीगर के घर तक पहुंच सके।