मुरैना में ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ मुरैना: मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘मुख्यमंत्री जन- विश्वास अभियान-2026’ के अंतर्गत पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना का दौरा किया। अपने इस दौरे में उन्होंने दिव्यांगज न पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया और केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद दिव्यांगजनों एवं बच्चों से आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए उन्हें ट्राइसाइकिल भी वितरित की गईं।