इंदौर: समाज में जब कोई मातृशक्ति निस्वार्थ सेवा और समर्पण का संकल्प लेती है, तो वह पूरे समाज की दिशा और दशा बदल देती है। इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र की जुझारू नेत्री श्रीमती अनुजा प्रशांत पंडित एक ऐसा ही नाम हैं, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, धर्म और समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया है। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी की मंडल मंत्री (छत्रपति संभाजी महाराज मंडल), प्रधानमंत्री जनजागरण अभियान महिला मोर्चा (इंदौर) की शहर उपाध्यक्ष और श्रीमंत बाजीराव पेशवा समिति की उपाध्यक्ष के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं। पिता से मिले संस्कार और राष्ट्र सेवा का श्रीगणेश: मध्य प्रदेश के धार में जन्मीं अनुजा जी को सामाजिक दायित्वों और देश सेवा की गहरी प्रेरणा अपने पिता श्री रमेशचंद्र देशपांडे जी (सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी) से मिली। विद्यार्थी काल से ही उन्होंने राष्ट्रीय सेविका समिति के प्रथम और द्वितीय वर्ग को पूर्ण कर देश सेवा की ओर अपने मजबू त कदम बढ़ा दिए थे।

शिक्षा के क्षेत्र में भी वे हमेशा अग्रणी रहीं; उन्होंने वाणिज्य स्नातक और वाणिज्य स्नातकोत्तर (प्रथम श्रेणी) की शिक्षा पूर्ण की और इसके बाद हिंदी साहित्य में कला स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। महाविद्यालय के दिनों में उनके अंदर का नेतृत्व कौशल उभर कर सामने आया। वे छात्र संगठन की उपाध्यक्ष रहीं और बाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर उपाध्यक्ष के रूप में सशक्त नेतृत्व का परिचय दिया। समाज के निचले तबके तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाने के लिए उन्होंने प्रौढ़ शिक्षा को बढ़ावा देने वाले “पढ़ना-बढ़ना आंदोलन” का भी बहुत ही सफल क्रियान्वयन किया। धर्म रक्षा, गौ-सेवा और अनाथों की सेवा में संघर्ष: अनुजा जी का स्पष्ट माना है कि धर्म और देश की रक्षा गौ-सेवा के बिना अधूरी है। इसी आदर्श को आत्मसात करते हुए उन्होंने धार स्थित ‘श्री लक्ष्मी गौशाला’ में पूर्ण निस्वार्थ भाव से अपने ताऊजी स्व. श्री राजेंद्र देशपांडे जी के साथ गौ- सेवा की।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने अनाथ आश्रम और वृद्धाश्रम में भी अपनी अनवरत सेवाएं दीं। राष्ट्रीय चेतना जगाने वाले धार के प्रसिद्ध ‘भोजशाला मुक्ति आंदोलन’ में भी उन्होंने इंकलाब की प्रबल भावना के साथ एक अत्यंत सक्रिय और साहसिक भूमिका निभाई। ‘संस्था वाघिणी’ से बदल रही हैं महिलाओं व बच्चों का जीवन: समाज में ठोस बदलाव लाने के उद्देश्य से श्रीमती अनुजा पंडित ने ‘संस्था वाघिणी’ की स्थापना की, जिसका सफल संचालन वे वर्ष 2012 से लगातार कर रही हैं। इस संस्था के माध्यम से वे कमजोर बस्तियों में जाकर महिलाओं का मार्गदर्शन करती हैं और उन्हें स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बने के लिए प्रेरित करती हैं। वर्तमान के आधुनिक युग में तकनीकी क्रांति के साथ कदम मिलाते हुए, यह संस्था घर पर व्यापार, व्यवसाय, कुटीर उद्योग, खाद्य सामग्री एवं अन्य जीवनोपयोगी उत्पादों का निर्माण व बिक्री कर रही महिलाओं को एक विस्तृत मंच उपलब्ध करा रही है।

उनके साक्षात्कारों के माध्यम से उन्हें एक नई पहचान दी जा रही है, जिसे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबू त हो रही है। ऐसे बहुत से प्रकल्प ‘संस्था वाघिणी’ के माध्यम से अविरल चल रहे हैं, जिनसे महिलाओं का आर्थिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही, धर्मांतरण पर रोक लगाने और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उनकी संस्था द्वारा धरातल पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। जनसेवा और सांस्कृतिक उत्थान का अटूट संकल्प: कोरोना जैसी भीषण और भयावह महामारी के दौरान जब हर कोई घरों में कैद था, तब अनुजा जी पीछे ना हटते हुए सड़कों पर उतरीं और जरूरतमंदों के लिए भोजन सामग्री व व्यवस्थापन में अपनी अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, आम जनता के नए मतदाता पहचान पत्र बनवाना, आयुष्मान पत्र बनवाना तथा संस्कार भारती के रंगोली प्रशिक्षण शिविर एवं ‘सनातन संस्कार कार्यशाला’ जैसे सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने में भी वे हमेशा सबसे आगे रहती हैं।

गौ-शालाओं की निस्वार्थ सेवा से लेकर कमजोर बस्तियों के उत्थान तक, श्रीमती अनुजा पंडित की यह अविराम यात्रा मातृशक्ति के सशक्तिकरण का एक अत्यंत अप्रतिम और गौरवशाली उदाहरण है। ‘चरैवेति-चरैवेति’ (चलते रहो-चलते रहो) के सिद्धांत पर आधारित उनका यह संघर्षशील जीवन समाज के लिए एक सच्ची प्रेरणा है और ‘स्त्रीरत्न’ की परिभाषा को पूरी तरह से सार्थक करता है। प्रकाश त्रिपाठी