इंदौर, सोमवार 19 अक्टूबर, 2026 शक्षा और उद्यम का संगम युवाओं का भविष्य संवार र भोपाल- संसाधन सीमित हों और राहें मुश्किल लगें, तो हौसलों की उड़ान ही नई मंजिलें तय करती है। मध्य प्रदेश के एक छोटे से गाँव धूमा से निकलकर लाखों विद्यार्थियों के करिय र को दिशा देने वाली और ‘कलाकृति भोपाल’ के जरिए उद्यमिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली प्राची जैन की कहानी एक ऐसी ही बेमिसाल दास्तान है। एक शिक्षिका,एक डिजिटल मेंटर और एक सफल उद्यमी के रूप में प्राची का यह सफर साबित करता है कि अगर उद्देश्य सही हो, तो सीमित संसाधनों से भी बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। प्राची जैन ने अपने जीवन के अनछुए पहलुओं को साझा किया, जो हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को सच करना चाहता है: अभावों को नहीं बने दी अपनी सीमा प्राची की कहानी मध्य प्रदेश के गाँव धूमा से शुरू होती है।
आठवीं तक की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त करने के बाद, अंग्रेजी माध्यम या निजी स्कूल न होने के कारण उन्होंने सरकारी स्कूल का रुख किया। शिक्षकों और संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बने दिया। माता-पिता के अटूट सहयोग से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग पूरी की। इंजीनियरिंग के बाद उनके पास आईटी कंपनी में नौकरी का विकल्प था, लेकिन वे कुछ ऐसा करना चाहती थीं जिसे वे समाज और दूसरों के जीवन में सीधा योगदान दे सकें। शिक्षण का जुनून: 12 घंटे की मेहनत और समर्पण इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र को चुना और ‘महेंद्र इंस्टीट्यूट’ से रीजनिंग व एप्टीट्यूड पढ़ाने की शुरुआत की। यह वह दौर था जब प्राची सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक, साल के 365 दिन विद्यार्थियों को पढ़ाती थीं। नागपुर, बिलासपुर, जबलपुर और भोपाल जैसे शहरों में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया।
किसी भी विद्यार्थी के चयन पर उन्हें जो खुशी मिलती थी, उसने उन्हें इस पेशे से भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। संघर्ष के बाद नई शुरुआत जिंदगी में कुछ ऐसी परिस्थितियां भी आईं जब उन्हें अपना काम छोड़ना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। जबलपुर में ‘Adda247 (Career Power)’ के साथ उन्होंने दोबारा शुरुआत की। इसी बीच उनकी शादी कबिश जैन से हुई और वे भोपाल आ गईं। जीवन की नई जिम्मेदारियों के साथ भोपाल में उन्होंने Career Launcher, Perfect Coaching और Physics Wallah जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएँ दीं और बैंकिंग, SSC से लेकर CAT, CLAT जैसी परीक्षाओं के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। समस्या की पहचान और 2.38 लाख विद्यार्थियों का कारवां सालों पढ़ाने के बाद प्राची ने महसूस किया कि विद्यार्थियों की सबसे बड़ी समस्या सिर्फ परीक्षा की तैयारी नहीं, बल्कि सही जानकारी और ‘अवसरों’ का अभाव है।
इसी सोच के साथ उन्होंने सोशल मीडिया को अपना माध्यम बनाया और भर्तियों, योग्यताओं व आवेदन प्रक्रियाओं की सही जानकारी देना शुरू किया। आज उनके इस प्लेटफॉर्म से 2.38 लाख से अधिक विद्यार्थी जुड़े हुए हैं। उनके लिए यह सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि युवाओं का वह अटूट विश्वास है, जिसके बल पर कई छात्र आज सरकारी और निजी संस्थानों में अपनी जगह बना चुके हैं। निःशुल्क शिक्षा और उसूलों से समझौता नहीं प्राची का माना है कि शिक्षा केवल उन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए जो इसका भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने समय -समय पर निःशुल्क क्षाएं लेकर जरूरतमंद विद्यार्थियों की मद की। सोशल मीडिया पर एक क्रिएटर होने के नाते उन्हें कई भ्रामक विज्ञापनों और प्रमोशन के ऑफर भी मिले, लेकिन उन्होंने विद्यार्थियों के विश्वास को पैसों से ऊपर रखा और हमेशा गलत जानकारियों से दूरी बनाए रखी। ‘कलाकृति भोपाल’ – रचनात्मकता से उद्यमिता का सफर एक शिक्षिका होने के साथ-साथ प्राची ने अपनी रचनात्मकता को भी उड़ान दी।
उन्होंने अपना स्टाटअप ‘कलाकृति भोपाल’ शुरू किया है। इसके अंतर्गत वे फेस्टिवल डेकोरेशन, ट्रूसो पैकिंग, और हैंडमेड कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स तैयार करती हैं। यह स्टाटअप उनके हुनर और कुछ नया करने के साहस का परिचायक है। भविष्य का लक्ष्य और संदेश प्राची का माना है कि सफलता का अर्थ केवल खुद आगे बढ़ना या पैसा कमाना नहीं है, बल्कि अपनी मेहनत से दूसरों के लिए रास्ते बनाना है। उनका संदेश है— “शुरुआत चाहे जैसी भी परिस्थितियों में हो, अपनी क्षमताओं को पहचानें और लगातार सीखते रहें। जब तक मेरे प्रयास किसी एक विद्यार्थी के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं, तब तक यह सफर अनवरत जारी रहेगा।” शिवम शुक्ला
