फी विविधतापूर्ण रहा है। एक तरफ जहां पारंपरिक और हल्के -फुल्के मनोरंजन का तड़का है, वहीं दूसरी तरफ सच्ची घटनाओं पर आधारित गंभीर कहानियों को भी दर्शक मिल रहे हैं। आने वाले हफ्तों में कई और बड़ी फिल्में कतार में हैं, जिसके चलते यह मुकाबला और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, यह हफ्ता भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद सकारात्मक संकेत दे रहा है, जो यह साबित करता है कि दर्शक अब केवल बड़े बजट की मसाला फिल्में ही नहीं, बल्कि बेहतरीन विषय और मजबूत पटकथा वाली कहानियों को भी पूरा समर्थन दे रहे हैं। 6 बॉक्स ऑफिस पर ‘नयी नवेली’ और ‘प्रहार’ का टकराव मनोरं जनम् ‘ओम: चैप्टर 1’ में पहली बार साथ दिखेंगे धनुष और मूटी मुंबई। साउथ सिनेमा के दो दिग्गज अभिनेता, धनुष और मूटी जल्द ही बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। ये दोनों सुपरस्टार आगामी फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1: उधिरम द ब्लड वुड’ में पहली बार स्क्रीन साझा करेंगे।

इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं, जो इसे पहले शिवकार्ति केयन की सफल फिल्म ‘अमरन’ का निर्देशन कर चुके हैं। ‘ओम’ के जरिए धनुष और पेरियासामी भी पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। आम एक्शन फिल्मों से अलग होगी कहानी निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने स्पष्ट किया है कि यह फिल्म आम अपराध या एक्शन वाली कहानियों से बिल्कुल अलग होगी। फिल्म में दोस्ती, गहरी भावनाओं और अपराध की काली दुनिया को एक बहुत ही गंभीर और यथार्थवादी अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें अच्छे और बुरे (नायक और खलनायक) के बीच की रेखा बिल्कुल साफ नहीं होगी। सभी कलाकारों ने अपने सामान्य अभिनय से हटकर चुनौतीपूर्णकिरदार निभाए हैं। हालांकि यह फिल्म वास्तविक अपराध की घटनाओं से प्रेरित है, लेकिन इसकी दुनिया और कहानी पूरी तरह से काल्पनिक होगी। कहानी में किरदारों को केवल ‘हीरो’ या ‘विलेन’ के रूप में नहीं, बल्कि परिस्थितियों के आधार पर फैसले लेने वाले इंसानों के रूप में दिखाया गया है।

निर्माताओं के लिए खास पल इस फिल्म का निर्माण ‘आरटेके स्टूडियोज’ द्वारा किया जा रहा है। फिल्म की निर्माता श्रद्धा अग्रवाल ने इस बड़े कोलैबोरेशन पर खुशी जताते हुए कहा, “हमारा हमेशा से यह विजन रहा है किहम ऐसा सिनेमा बनाएं जो लोगों, फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों को बड़े स्तर पर एक साथ जोड़े।” उन्होंने आगे कहा कि ‘ओम’ के लिए धनुष और मूटी जैसे असाधारण कलाकारों को एक साथ लाना आरटेके स्टूडियोज के लिए बेहद खास पल है, क्योंकि दोनों की सिनेमाई विरासत बेहद शानदार है। इस नई फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों और फैंस के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।