भोपाल: मध्यप्रदेश के बस यात्रियों को जल्द ही रेलवे (IRCTC) की तर्ज पर एक नई और आधुनिक सुविधा मिलने जा रही है। राज्य सरकार ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के तहत एक मोबाइल ऐप तैयार करा रही है, जिसे यात्री घर बैठे अपने मोबाइल से बस का टिकट बुक कर सकेंगे। box- योजना की मुख्य बातें: कहाँ से शुरुआत: इस योजना के पहले चरण की शुरुआत भोपाल और इंदौर के आईएसबीटी (ISBT) से करने की तैयारी है। कैसे होगा काम: ऐप पर रूट, बस की जानकारी, और किराया देखकर यूपीआई (UPI), डेबिट- क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान किया जा सकेगा। सुरक्षा और निगरानी: टिकट बुकिंग के साथ ही बसों की निगरानी के लिए जीपीएस (GPS) और कैमरे भी चालू रखे जाएंगे। सख्त नियम: बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों और किराया लेने के बावजूद टिकट न देने वाले कंडक्टरों के खिलाफ केस और जुर्माने का सख्त प्रावधान किया गया है।

अब मोबाइल से बुक होंगे बस टिकट यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: वर्तमान में टिकट कैंसिलेशन, रिफंड या बस छूट जाने पर दूसरी बस में यात्रा जैसे नियमों पर अंतिम निर्णय आना बाकी है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) द्वारा अभी आधिकारिक ऐप का नाम या कोई लिंक जारी नहीं किया गया है।