नई दिल्ली: अमेरिका के फ्लोरिडा तट पर इस सप्ताह ‘इसायस’ तूफान ने भारी तबाही मचाई। तटीय इलाकों से टकराने के दौरान तूफान की तीव्रता इतनी अधिक थी कि 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इस भयंकर प्राकृतिक आपदा के कारण राज्य में जनजीवन बुरी तरह अस्त￾व्यस्त हो गया है। तूफानी हवाओं के चलते बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा, जिसे पूरे फ्लोरिडा में लगभग 9 लाख घरों की बिजली गुल हो गई। अंधेरे में रहने को मजबूर लोगों की मद के लिए स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन विभाग प्रभावित इलाकों में राहत कार्यचलाने के साथ-साथ बिजली आपूर्ति बहाल करने के युद्धस्तर पर प्रयास कर रहे हैं।