लाइव अपडेट: 11 नवंबर 2026 की ताज़ा खबरें
11 नवंबर 2026 को देश दर्पण संवाद पर आई हर बड़ी खबर एक ही जगह, समय के क्रम में। पेज पर नई खबर आते ही यहां अपने-आप जुड़ती जाती है।
-
असम में कोलकाता-साइरांग एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे ने दिए जांच के आदेश
असम में मिजोरम जाने वाली कोलकाता-साइरांग एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। यह हादसा पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के मुख्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा ट्रैक का निरीक्षण करने के ठीक एक दिन बाद हुआ है।
पूरी खबर पढ़ें -
मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, दो से चार रुपये प्रति लीटर तक हुई बढ़ोतरी
दूध उत्पादन और प्रोसेसिंग की लागत में भारी वृद्धि के कारण अमूल ने दूध की कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 12 नवंबर से प्रभावी हो गई हैं।
पूरी खबर पढ़ें -
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, तीन जवान हुए घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के कैंप पर हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में तीन सीआरपीएफ जवान घायल हो गए हैं।
पूरी खबर पढ़ें -
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का विस्तार: कैबिनेट ने 2,390 करोड़ रुपये की एक्वा लाइन परियोजना को दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के विस्तार के लिए 2,390 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत एक्वा लाइन का विस्तार किया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ें -
झारखंड: सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश
झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई से जांच की सिफारिश की है। सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने कथित तौर पर लाइव स्ट्रीम के दौरान खुदकुशी कर ली थी।
पूरी खबर पढ़ें -
कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, यात्रियों को उतारा गया
कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में हाईजैक की धमकी भरा नोट मिलने के बाद हड़कंप मच गया। विमान में यह पर्ची मिलने के बाद आवश्यक कदम उठाए गए।
पूरी खबर पढ़ें -
असम के डिगारू में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे
असम के डिगारू में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। मिजोरम की ओर जाने वाली इस ट्रेन के छह डिब्बे बेपटरी होने की सूचना है।
पूरी खबर पढ़ें -
हूती हमलों और सुरक्षा इंतजामों के बीच सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर उठे सवाल
सऊदी अरब के विरोधियों ने देश के नेतृत्व पर हूती हमलों का प्रभावी ढंग से सामना करने में असफल रहने का आरोप लगाया है।
पूरी खबर पढ़ें